पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री ज्ञान स्थल मंदिर में गरीबों को बांटे राशन

श्री ज्ञान स्थल मंदिर में गरीबों को बांटे राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री ज्ञान स्थल मंदिर सभा द्वारा 205वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सभा के प्रमुख जगदीश बजाज ने की। फोटो : भास्कर

भास्कर न्यूज|लुधियाना

श्रीज्ञान स्थल मंदिर सभा द्वारा 205वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सभा के प्रमुख जगदीश बजाज ने की। समारोह में जरूरतमंद विधवाओं के बच्चों को स्कूल फीस, राशन और कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए। इस दौरान परम पूज्यनीय ब्रह्मलीन भक्त हंसराज जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में ज्योति प्रचंड की रस्म पंजाब प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के चेयरमैन अमृतलाल अग्रवाल, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह के पुत्र विंकल शिरोमणि अकाली दल के वाइस प्रधान प्रहलाद सिंह द्वारा की गई। खास मेहमान शमशाद अली ने कहा कि संस्था जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावितों की मदद कर रही है। इस अवसर पर अमृतलाल अग्रवाल ने 11000 रुपये का चैक मंदिर कमेटी को भेंट किया। समारोह में अरूण जैन ने 5100 राशन के लिए, 5100 दवाइयों के लिए, 11 रजाइयां, मनमोहन जैन 51 रजाइयां, राकेश बजाज ने 11 रजाइयां, सुभाष गर्ग ने 51 रजाइयां, केशो राम विज अमृतलाल अग्रवाल ने 51 रजाइयां, एचएस जैन ने 11 रजाइयां गरीबों को बांटे समारोह में रविंदर अरोड़ा, मनमोहन जैन, नरिंदर जैन, राज कुमार वर्मा, बिट्टू गुंबर, अमृत लाल अग्रवाल, शमशाद अली, अश्वनी तरहान, वरिंदर गुप्ता, तरणजीत सिंह निमाणा को समाज सेवा अवाॅर्ड से सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रेसिडेंट गणपत राय विज, टीचर सुशील कुमार, कमल जैन, चंद्र जैन, अनिल जैन, इंद्र जीत जैन, आशु जैन, कमल जैन, आत्म जैन, अशोक जैन, नरेश जैन, संजय जैन, जसप्रीत सिंह काका, विनोद गुप्ता, वरिंदर गुप्ता ने समारोह में पहुंचकर योगदान दिया। इसके अलावा लुधियाना दैनिक भास्कर के संपादक शमशेर सिंह चंदेल और संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए।