पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज सेवी काम के लिए किया सम्मानित

समाज सेवी काम के लिए किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| मानवताकी सेवा के लिए निर्मित न्यू यंग फाइव स्टार क्लब को अमर पैलेस फगवाड़ा में हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब की ओर से क्लब की समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया। क्लब को यह सम्मान पंजाब के संसदीय सचिव सोम प्रकाश ने दिया। सोम प्रकाश ने कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे कार्य अति सराहनीय है। इस मौके पर हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब के अध्यक्ष विनीत पुरी, सेक्रेट्री हरजिंदर गोगना आदि ने भी क्लब के समाज सेवी कार्य को सराहा। क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन बॉबी ने कहा कि स्कूलों कॉलेजों के युवाओं को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के सचिव अमित गुप्ता, राजीव जैन, अजय जैन, अंकित जैन आदि मौजूद रहे