भगवान पार्श्वनाथ चौक का लोकार्पण
श्री मनोवांछित पाश्र्वनाथ जैन सेवा समिति के प्रयासों से नूर वाला रोड स्थित भगवान पार्श्व नाथ चौक का लोकार्पण किया गया। फोटो : भास्कर
भास्कर न्यूज|लुधियाना
श्रीमनोवांछित पार्श्वनाथ जैन सेवा समिति के प्रयासों से रविवार को नूरवाला रोड स्थित भगवान पार्श्वनाथ चौक का लोकार्पण किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, पार्षद नवकार जैन काला, जिला भाजपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, जिला कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन विपन विनायक आदि उपस्थित हुए।
लौह पुरुष ओम मुनि महाराज, सेवार| सुयोग्य मुनि महाराज, सौरभ मुनि महाराज विज्ञान मुनि महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह में भगवान पाश्र्वनाथ चौक का लोकार्पण विमल प्रकाश जैन एवं ललित जैन परिवार ने किया। इसके अतिरिक्त नूरवाला रोड से हेम र| धाम के जाती सड़क का नाम भी भगवान महावीर मार्ग रखा गया। समारोह के दौरान सुयोग्य मुनि महाराज सौरभ मुनि महाराज ने भी अपने भाव व्यक्त किए।
इस मौके पर श्री मनोवांछित पार्श्वनाथ जैन सेवा समिति के संरक्षक जितेंद्र जैन, वरिंदर जैन, संजीव जैन सीए, कर्नल रविंदर जैन, प्रिंसिपल अविनाश जैन, कमल जैन, समिति के संस्थापक विनय जैन, चेयरमैन राकेश जैन, प्रधान संजय जैन, महामंत्री डॉ. राहुल जैन सहित अन्य भी मौजूद रहे।