- Hindi News
- दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर में भक्तों ने किया पूजन
दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर में भक्तों ने किया पूजन
दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर में प्रधान शमशेर बख्शी की अध्यक्षता में भैरों बाबा का 17 वां वार्षिक भंडारा भी लगाया गया। फोटो : भास्कर
भास्कर न्यूज| लुधियाना
दुर्गामाता मंदिर बीआरएस नगर में प्रधान शमशेर बख्शी की अध्यक्षता में भैरों बाबा का 17 वां वार्षिक भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान रविंदर कौशिक ने परिवार सहित सर्वप्रथम पूजन किया। पंडित राम यज्ञ द्विवेदी, पंडित बलवान भारद्वाज, पं. विनोद पांडे ने विधिवत श्री सुंदरकांड के पाठ का पारायण किया।
इस अवसर पर किला रायपुर से दो सौ के करीब संत इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए विशेष रूप से पधारे। पंडित द्विवेदी ने कहा कि सुंदर कांड के पाठ को करने से जीवन की समस्त समस्याओं और बाधाओं का समाधान हो जाता है। इस पाठ से हम निराशा से आशा की ओर जाते हैं। हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। पं. विनोद ने कहा कि सुंदर कांड के पाठ में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का समावेश है। इस पाठ को करने से इन तीनों चीजें मिल जाती हैं। इस अवसर पर लंगर की व्यवस्था की गई। अरुण अग्रवाल के परिवार की ओर से आए संत समाज को टिफिन, कंबल और लोईयां देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से इस अवसर पर शमशेर बख्शी, सीता राम गुप्ता,बरजिंदर मोदगिल, राजिंदर नाथ गुप्ता, शशि भूषण जिंदल, संजीव सचदेवा, ललित शर्मा, नीरज जैन, सुदेश अरोडा़, मीरा कुमारी, श्री मति खन्ना, कमलेश बख्शी, रेणू चावला, निर्मल कौशल, प्रेम मोदगिल आदि मौजूद रहे।