पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूसीपीएमए की एजीएम कल कारोबारियों ने मांगी सुरक्षा

यूसीपीएमए की एजीएम कल कारोबारियों ने मांगी सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। युनाइटेडसाइकिल एंड पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स एसो. (यूसीपीएमए) की एनुअल जरनल मीटिंग 24 सितंबर को होगी। एजीएम में एक साल के कामों का बताया जाएगा, वहीं आने वाले साल के एजेंडे को पेश किया जाएगा। बुधवार को होने वाली एजीएम में हंगामे के आसार को देखते हुए मौजूदा प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने जहां पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान से सुरक्षा की मांग की है, वहीं, एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने शिमलापुरी पुलिस थाने के एसएचओ राजकुमार से मिलकर पुलिस सुरक्षा लगाने की मांग की है।

यूसीपीएमए में डिस्पेंसरी खोलने का प्रस्ताव अहम है। करीब 3000 मैन्युफैक्चरर्स यूसीपीएमए के मैंबर है। इंडस्ट्रियलिस्ट्स की फैक्ट्रियों में काम करने वाली लेबर के लिए डिस्पेंसरी खोली जा रही है। यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा के अनुसार छोटे इंडस्ट्रियलिस्ट्स के विवाद को खत्म करवाने के लिए डिस्प्यूट सेटलमेंट कमेटी का गठन, साइकिलिंग क्लब बनाना और कंप्यूटर सेंटर चालू करना यूसीपीएमए की अचीवमेंट है।

^यूसीपीएमए में चाहे कंप्यूटर सेंटर शुरू करने की बात हो या फिर साइकिलिंग क्लब बनाने की बात। छोटी इंडस्ट्री ने मुझे पूरा सहयोग दिया। अब आगे एक साल के कार्यकाल का एजेंडा बुधवार को पेश करेंगे। -चरणजीतसिंह विश्वकर्मा, प्रधान,यूसीपीएमए।