पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन महीने में बनीं 729 बिल्डिंग्स 211 के नक्शे पास, 518 इललीगल

तीन महीने में बनीं 729 बिल्डिंग्स 211 के नक्शे पास, 518 इललीगल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम कमिश्नर की ओर से करवाए सर्वे में पिछले तीन महीनों में 729 के करीब बिल्डिंग्स की कंस्ट्रक्शन सामने आई है। इनमें मात्र 211 बिल्डिंग्स का नक्शा पास करवाया गया है बाकी कि 518 बिल्डिंग इललीगल हैं। निगम कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जोन जोन सी में सबसे अधिक इललीगल कंस्ट्रक्शन के मामले सामने आए हैं। ये दोनों जोन मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, शिअद जिला प्रधान मदन लाल बग्गा समेत विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के गढ़ हैं। अग्रवाल ने सोमवार को दोबारा से कुछ बिल्डिंग इंस्पेक्टर को शोकॉज नोटिस जारी कर दिए हैं।

क्रॉसचेकिंग के बाद बिल्डिंगों पर चालान डालने की कवायद बीतेशनिवार शहर में बनाई जा रही बिल्डिंग्स का सर्वे करवाने के बाद नगर निगम जोन जोन सी के स्टाफ ने अपने बचाव के लिए धड़ल्ले से इललीगल बिल्डिंग्स के चालान डालने शुरू कर दिए। एक सप्ताह में जोन में 103 बिल्डिंग और सी जोन में 61 बिल्डिंग्स के चालान काटे जा चुके हैं। अगर बात करें उक्त जोन में पिछले चार महीने के एटीपी की तो इनमें विवादों में घिरे एटीपी हरप्रीत घई का माेगा तबादला हो चुका है, वहीं जोन सी के एटीपी बांके बिहारी बीते महीने विजिलेंस की छापामारी में रंगे हाथों सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए थे।

चालानोंके जरिए अनकंपाउंड निर्माण को मंजूरी : इललीगलबिल्डिंग्स के निर्माण में सबसे बड़ा स्कैंडल ये है कि टीपी स्कीम, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की रिहायशी स्कीम में बहुत सी ऐसी बिल्डिंग्स का निर्माण कर दिया गया, जहां पर कॉमर्शियल बिल्डिंग का नक्शा तक पास नहीं किया जा सकता था। इन एरिया में बीआरएस नगर मेन रोड, कॉलेज रोड, हैबोवाल, किचलू नगर मेन रोड, उधम सिंह नगर सहित कईं अन्य इलाके शामिल हैं।

पिछले दो साल से लोकल बॉडी गवर्नमेंट ने शहर में एक भी एसटीपी एमटीपी नहीं लगाया है। शहर के चार जोन में मात्र दो महिला एटीपी ही काम कर रही हैं, इनमें से भी एक तबादला जालंधर करने का ऑर्डर जारी किया जा चुका है। वहीं फगवाड़ा के एटीपी एसएस बिंद्रा को भी जोन डी का मात्र दो दिन का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

आगे क्या

518इललीगल कंस्ट्रक्शन से जुर्माना वसूला जाएगा। अनकंपाउंड एिरया पर कार्रवाई की तलवार लटकी रहेगी। अब हर जोन में 20 िदन बाद क्रॉस चेिकंग की जाएगी। िकसी जोन में इललीगल क