पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमसी की डॉक्टर वंदना बेरी ने की सुसाइड की कोशिश

सीएमसी की डॉक्टर वंदना बेरी ने की सुसाइड की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। सीएमसीकी माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की डॉ. वंदना बेरी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। उन्हें दीप हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें सीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। हेड ऑफ डिपार्टमेंट रह चुकीं डॉ. वंदना बेरी के जवान बेटे की मौत एक साल पहले हो गई थी। तब से ही वे डिप्रेशन में चल रही थीं। सीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कंवल मसीह के मुताबिक बेटे की मौत के बाद डॉ. वंदना गुमसुम रहने लगी थीं। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से वह ज्यादा अपसेट थीं। हालांकि डॉ. मसीह का दावा है कि डॉ. वंदना ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड अटेंप्ट नहीं किया होगा, शायद कोई दवा ओवरडोज हो गई हो। इसी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है।