पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमोद बान आईजी सिक्योरिटी बने, सीपी लुधियाना का भी एडिशनल चार्ज संभालेंगे

प्रमोद बान आईजी सिक्योरिटी बने, सीपी लुधियाना का भी एडिशनल चार्ज संभालेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार ने एक आदेश जारी कर सात पुलिस सात अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (सीपी) प्रमोद बान को आईजी सिक्योरिटी पंजाब एंड चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है। उनके पास पुलिस कमिश्नर लुधियाना का एडिशनल चार्ज भी रहेगा। यह भी चर्चा है कि नए कमिश्नर की नियुक्ति होने तक बान ही कमिश्नर की पोस्ट संभालेंगे। जून के आखिर में आईपीएस संजीव कालड़ा के तबादले के बाद प्रमोद बान ने सीपी का चार्ज संभाला था। उन्होंने सुधार लाने के लिए पहली बार सब इंस्पेक्टरों से लेकर कांस्टेबल के पद पर तैनात करीब 600 पुलिस मुलाजिमों के तबादले किए थे। सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए पीसीआर दस्ताें में 400 पुलिस मुलाजिमों का इजाफा किया था।

प्रमोद बान