पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएल के िलए ऑनलाइन अप्लाई करें

डीएल के िलए ऑनलाइन अप्लाई करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक क्लिक पर सर्च होगा आधार कार्ड

अबआप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अॉनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसकी शुरुआत डीटीओ ऑफिस इसी हफ्ते करेगा। डीटीओ सुविधा सेंटर में रोजाना 500 के करीब लोग लर्निंग परमानेंट डीएल के लिए अप्लाई करने आते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने से लोगों को ड्राइविंग टेस्ट टैब टेस्ट के लिए एक तारीख दी जाएगी और उसी दिन वे आकर ये टेस्ट दे पाएंगे। स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की satathi.nic.inवेबसाइटपर यह जानकारी ले सकेंगे।

एजेंटके चुंगल में फंस कर परेशान हो रहे थे लोग: ट्रांसपोर्टडिपार्टमेंट की ओर से इस ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के पीछे लोगों को पासपोर्ट आवेदन की तर्ज पर डीएल के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा देने के साथ लोगों को एजेंटों से पीछा छुड़ाना भी अहम कारण है। एजेंट कई गलत जानकारियां फॉर्म में भर देते हैं। लाइसेंस बनने के बाद लोगों को इन गलतियों को ठीक कराने के लिए डीटीओ ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं। लर्निंग से परमानेंट लाइसेंस बनवाने तक एजेंट 2000 से 3000 रुपए फीस लोगों से वसूल लेते हैं। ऑनलाइन सुविधा में लोग सही जानकारियों के साथ अपना आवेदन कर पाएंगे।

आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद मिली रसीद अगर गुम हो जाती थी तो दोबारा ढूंढना मुश्किल था। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई ) ने एेसी कोई तकनीक विकसित नहीं की थी। सिर्फ हेल्पलाइन नंबर 1800-300-1947 पर ही कुछ मदद मिलती थी।

सुविधा सेंटर से आधार कार्ड सर्च करवाने के लिए आपको एनरोलमेंट के समय दिया सही नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी देनी होगी। इसे भरकर आधार कार्ड सर्च किया जा सकेगा। खासकर, मोबाइल और ई-मेल आईडी यूनीक होने से ज्यादा सहूलियत रहेगी।

एक बार आधार कार्ड बनने के बाद दोबारा बनना नामुमकिन है। यूआईडीएआई के पास जब आधार कार्ड बनाने की रिक्वेस्ट जाती है तो उसका फाइल लेवल वेरीफिकेशन होता है। इसमें नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर अौर ई-मेल आईडी, आई रेटीना प्रिंट और फिंगर प्रिंट शामिल है। चूंकि मोबाइल नंबर, ईमेल, आई रेटीना और फिंगर प्रिंट यूनीक होते हैं, इसलिए नए आवेदन से मैच करते ही रिक्वेस्ट रद्द कर दी जाती है।

^कोई भी सुविधा सेंटर आकर आधार कार्ड सर्च करवा सकता है। अभी यह मुफ्त है। प्रिंट निकलवाने पर 10 रुपये चार्ज होंगे। -चरनजीतसिंह, डिस्ट्रिक्टकोऑर्डिनेटर, यूआईडी

^इसी सप्ताह से