- Hindi News
- किप्स मार्केट में मनमानी पार्किंग फीस वसूल रहे निगम ठेकेदार के कारिंदे
किप्स मार्केट में मनमानी पार्किंग फीस वसूल रहे निगम ठेकेदार के कारिंदे
नगरनिगम की ओर से शहर में विभिन्न हिस्सों में दी गई पार्किंग की सुविधा का ठेकेदार नाजायज फायदा उठा रहे हैं। सराभा नगर की किप्स मार्केट की पार्किंग में निगम का ठेकेदार तयशुदा सरकारी रेट से दोगुना रेट लोगों से वसूल रहा है। सोमवार को दैनिक भास्कर संवाददाता ने देखा कि ठेकेदार के कारिंदे टू-व्हीलर वाहनों के 5 रुपए फोर-व्हीलर वाहनों के 20 और 30 रुपए ले रहे हैं, जबकि पर्ची पर टू-व्हीलर वाहनों का रेट 5 और फोर-व्हीलर वाहनों का 10 रुपए लिखा हुआ है।
यहां की मेन सड़कों को भी करिंदों ने पार्किग बना रखा है। यदि कोई व्यक्ति फुटपाथ वाहन खड़ा करता है तो उसकी भी पार्किग पर्ची काट कर पैसे वसूले जाते हैं। यहां आए लोगों ने नगर निगम अफसरों से कार्रवाई कर इस मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।
खुलेपांच रुपए दो नहीं तो कटेंगे 10 रुपए
किप्समार्केट में जाने वाले टू-व्हीलर वाहन चालकों के पास यदि खुले 5 रुपए हों तो 10 रुपए काट लिए जाते है, जबकि पर्ची पर 5 रुपए लिखे हैं। संवाददाता के पास खुले 5 रुपए नहीं थे तो कारिंदे ने 10 रुपए काट लिए। विरोध जताया तो 5 रुपए लौटा दिए।
घंटोंके हिसाब से काटे जाते हैं पैसे
फिरोजपुररोड स्थित सिल्वर आर्क मॉल के बाहर ठेकेदारों द्वारा बनाई गई पार्किंग में घंटों के हिसाब से पैसे वसूले जा रहे हैं। टू-व्हीलर वाहनों से तीन घंटे के 10 रुपए और फोर-व्हीलर से 30 रुपए वसूले जाते हैं। यदि तीन घंटे से एक मिनट भी ऊपर हो जाए तो दोगुने पैसे वसूलते हैं।
टू-व्हीलर वालों से पार्किंग फीस वसूलता ठेकेदार का कारिंदा। फोटो: भास्कर
^यहां सड़कों पर भी वाहन खड़े करने की फीस वसूली जाती है। पुलिस मुलाजिम ये सब देखते रहते हैं। सरेआम लोगों से ठगी की जा रही है। विरोध करने पर ठेकेदार के कारिंदे गुंडागर्दी करते हैं। -गुरजीतसिंह, किप्समार्केट घूमने आए।
^किप्स मार्केट में ग्राहक आने कम हो गए हैं। दुकानदारी पर इसका असर पड़ रहा है। हमारी नगर निगम से मांग है कि मार्केट में बनाई गई यह पार्किंग बंद की जाए। -सरबजीतसिंह, दुकानदारकिप्स मार्केट।
^सड़क पर पार्किंग बनाने फीस वसूले वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं सुबह निगम मुलाजिमों को मौका देखने के लिए भेजूंगा। यदि ठेकेदार दोषी पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -हरचरनसिंह गोहलवड़िया, मेयर।
^कारिंदे नाजायज वसूली कर रहे हैं। मैं अपनी का