- Hindi News
- सिविल लाइन इलाके में डेंगू का लारवा मिला
सिविल लाइन इलाके में डेंगू का लारवा मिला
लुधियाना| डेंगूधीरे-धीरे पूरे शहर में पांव पसारता जा रहा है। सोमवार को जहां काकोवाल निवासी एक 26 साल की महिला को डेंगू होने की पुष्टि की गई, वहीं सेहत विभाग की टीमों ने सिविल लाइन एरिया के दीप नगर में डेंगू का लारवा मिलने की बात कही है।
सेहत विभाग की टीमें विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों के घरों में लगे कूलरों का पानी, टायरों में भरा पानी या पॉट्स में रखे पानी की जांच कर रहे हैं। सोमवार को टीम सिविल लाइन के दीप नगर एरिये में गए। यहां विभिन्न घरों में रखे 13 पॉट्स, 27 कूलरों और 1 टायर में भरे पानी में डेंगू का लारवा मिला। टीम ने इस पानी को खाली कर लारवा पर दवा का छिड़काव करके खत्म कर दिया।
उधर, पिछले पांच दिनों से डीएमसीएच में दाखिल काकोवाल की 26 साल की महिला को सोमवार को डेंगू होने की पुष्टि कर दी गई। जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि लोगों को अपने कूलरों और पॉट्स में भरा पानी हर रोज बदलना चाहिए। जिस इलाके से लारवा मिला है, वहां डेंगू के मच्छर की मौजूदगी से इंकार नहीं किया जा सकता।