पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जत्थेदार तलवंडी से मिला आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: मजीठिया

जत्थेदार तलवंडी से मिला आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: मजीठिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके रेवेन्यू और इन्फॉर्मेशन एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोमवार को गांव तलवंडी राय पहुंचकर सीनियर अकाली नेता एसजीपीसी के पूर्व प्रधान जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी के निधन पर दुख जताया। मजीठिया ने जत्थेदार तलवंडी की प|ी महिंदर कौर, बड़े बेटे पूर्व एमएलए रणजीत सिंह तलवंडी, छोटे बेटे एसजीपीसी के मेंबर जगजीत सिंह तलवंडी के साथ बैठकर उनकी पुरानी यादों को ताजा किया। मजीठिया ने कहा कि जत्थेदार तलवंडी से मिला आशीर्वाद उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

उनके साथ सीएम के एडवाइजर महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, एमएलए मनप्रीत सिंह अयाली, एसआर कलेर, दर्शन सिंह शिवालिक, एसएस बोर्ड के चेयरमैन संता सिंह उमैदपुरी, डीआईजी गुरिंदर सिंह ढिल्लो, पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह खालसा, एडीसी नीरू कत्याल गुप्ता, एसडीएम रायकोट शेना अग्रवाल, यूथ अकाली नेता जगतेश्वर सिंह तलवंडी, जिला परिषद मेंबर मनप्रीत सिंह तलवंडी, नगर कौंसल रायकोट के पूर्व प्रधान अमनदीप सिंह गिल, जत्थेदार मोहन सिंह तलवंडी, तरनदीप सिंह दुग्गल, परमप्रीत सिंह सिद्धू, जय सिंह धूरकोट, मनप्रीत सिंह बुट्टर नत्थोवाल आदि भी मौजूद थे।

मंत्री मजीठिया ने जत्थेदार तलवंडी की प|ी महिंदर कौर, बड़े बेटे रणजीत सिंह तलवंडी, छोटे बेटे जगजीत सिंह तलवंडी के साथ बैठकर उनकी पुरानी यादों को ताजा किया।