- Hindi News
- बादल ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट्स से मांगे 7.50 करोड़
बादल ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट्स से मांगे 7.50 करोड़
आर्थिकतंगी से गुजर रहे शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने के लिए खुद 7.50 करोड़ रुपए खर्च करना होगा। 15 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार इंडस्ट्रियलिस्ट्स को पंजाब स्टेट होजरी एंड निटवियर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की निटवियर फेसिलिटी की सात एकड़ जमीन और पुरानी इमारत सौंपेगी। इससे शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को करारा झटका लगा है। हालांकि रविवार को पीएयू में प्रोजेक्ट की रिव्यू मीटिंग के बाद सीएम परकाश सिंह बादल ने दावा किया है कि अगले साल बैसाखी के दिन सेंटर चालू हो जाएगा। सीएम ने कहा कि इसके लिए इंडस्ट्रियलिस्ट्स को आधी रकम तो देनी ही होगी।
सीएम ने कहा कि सेंटर को चलाने के लिए सोसाइटी बनाई गई है। इसमें हीरो साइकिल के को-चेयरमैन पंकज मुंजाल को चेयरमैन और संदीप मिनी रियात, एसपी ओसवाल, उपकार सिंह, एससी रल्हन, अवतार सिंह और चरणजीत सिंह विश्वकर्मा को मैंबर बनाया गया। रिव्यू मीटिंग में पंकज मुंजाल ने सीएम को बताया कि सेंटर की इमारत बनाने के लिए आर्किटेक्ट और इंजीनियर को हायर किया है। सीएम ने कहा कि लुधियाना के इस सेंटर में हर साल इस सेंटर में दो हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेष रूप से उन युवाओं को फोकस किया जाएगा, जिन युवाओं ने आर्थिक तंगी के कारण दसवीं या बारहवीं के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। शुरुआत 15 कोर्सेज से होगी, इसमें हर साल 15 नए कोर्स जोड़े जाएंगे। शुरुआत में साइकिल, साइकिल पार्ट्स, टैक्सटाइल, अपैरल एंड गारमेंट, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल्स एंड लाइट इंजीनियरिंग इंडस्ट्री से होगी। इसमें हॉस्पिटेलिटी, रिटेल, हेल्थ केयर और अन्य सेक्टर को भी जोड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि राज्य में तीन पैरा मेडिकल स्किल सेंटर खोले जा रहे हैं। जेल में भी स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे, जहां कैदियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मीटिंग में महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, रमिंदर सिंह, सुप्रीत सिंह गुलाटी, पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान, डीसी रजत अग्रवाल मौजूद थे।
मीटिंग में हीरो साइकिल के को-चेयरमैन पंकज मुंजाल, एसके राय, उपकार सिंह, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, एससी रल्हन और अन्य मौजूद रहे।
पंकज मुंजाल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए सीएम को सेंटर के बारे में अपडेट किया। मुंजाल ने कहा कि सेंटर का ड्राफ्ट