ब्याज पर दिए रुपये लेकर भागे दो लोग
लुधियाना| दोलोगों ने बिना कोई सामान गिरवी रखे एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए ब्याज पर लिए। दोनों ने रुपये लौटाए बिना फरार हो गए। इसकी जानकारी जब ब्याज पर रुपये देने वाले को चली तो उसने पुलिस को सूचित किया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने संधू नगर के रहने वाले जसपाल सिंह की शिकायत पर हरगोबिंद नगर के सादिक एमए तरन कुंज के खिलाफ धोखाधड़ी अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच अफसर ने बताया कि जसपाल सिंह लोगों का सामान गिरवी रखवाकर या लिखित में लेकर उधार पैसे देता है उक्त आरोपियों ने उससे बिना कोई सामान गिरवी रखे 50 हजार रुपए उधार ले लिए। पैसे नहीं लौटाने पर जब वह उनके घर गया तो पता चला कि दोनों पैसे लेकर भाग गए हैं।