दो पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
लुधियाना| दोपेटी शराब के साथ थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अशोक नगर का रहने वाला बलविंदरपाल है। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे तो जस्सियां रेलवे पुली के पास एक युवक कंधे पर प्लास्टिक की बोरी लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जब उसे रोककर बोरी चेक की गई तो उसमें से 24 बोतल शराब मिली।