कार खरीदकर नहीं चुकाए पूरे पैसे
लुधियाना| कारखरीदकर पैसे पूरे नहीं देने पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। मॉडल टाउन के रहने वाले राजिंदर सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी कार का सौदा भूपेश कुमार, संदीप कुमार, विजय वर्मा और संतोष वर्मा के साथ आठ लाख 25 हजार रुपये में किया था। आरोपियों ने उसे चार लाख 75 हजार रुपये दे दिए। बाकी रकम बाद में देने का वादा किया। मगर आज तक आरोपियों ने बकाया ते रुपये नहीं दिए।