पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| बाइककी टक्कर से हैबोवाल इलाके में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गोपाल नगर के रहने वाले जंतरी सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे जब उसका भाई साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहा था तो महावीर लार्ड कॉलेज के पास बाइक पर जा रहे युवक ने उसके भाई भानी की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए मोहन देई अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां 25 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।