पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्टनगर से ड्राइवर ट्रक लेकर फरार

ट्रांसपोर्टनगर से ड्राइवर ट्रक लेकर फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| ट्रांसपोर्टनगर से एक ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। जनता नगर के रहने वाले जसवंत सिंह ने थाना डिवीजन नंबर छह में ड्राइवर के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया है। जसवंत ने बताया कि ट्रक में कुछ खराबी थी। उसे वह ड्राइवर के साथ लेकर ट्रांसपोर्ट नगर गए थे। गैरेज में काम करने वालों ने उन्हें कुछ सामान लेने भेज दिया। ड्राइवर को ट्रक देखने की बात कहकर वह सामान लेने के लिए चले गए। जब सामान लेकर लौटा तो देखा कि ट्रक अपनी जगह पर नहीं था। गैरेज के लोगों से पूछा तो पता चला कि ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक में 25 हजार रुपये के अलावा मोबाइल भी था। पुलिस ड्राइवर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।