- Hindi News
- पुलिस से घिरा वॉन्टेड, ब्लेड से काटी कलाई की नस
पुलिस से घिरा वॉन्टेड, ब्लेड से काटी कलाई की नस
लड़कीकोअगवा करने के मामले में वॉन्टेड को पकड़ने गई पुलिस के सामने ही आरोपी ने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काट ली। उसे जख्मी हालत में पुलिस ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने भट्टियां कॉलोनी के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ बीरू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि बलविंदर उर्फ बीरू के खिलाफ जनवरी 2013 में लड़की को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार था। उसे बाद में अदालत ने वॉन्टेड घोषित कर दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी जालंधर बाइपास के पास एक होजरी फैक्ट्री के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की तो वह पहले वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन चारों तरफ से घिरा होने के कारण उसने हाथ में पकड़ी ब्लेड से कलाई काट ली। जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।