पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी 7 महीने बाद गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी 7 महीने बाद गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|बसंत सिटीके रहने वाले राजेश पर जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद किए गए मुख्‍य आरोपी जगतार सिंह को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने 1 मई 2014 को जख्मी हुए राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। आरोपी पुलिस से बच कर छिपा हुआ था। मामले में वॉन्टेड अन्य आरोपियों रविंदर, गुरविंदर, जगतार सिंह जसविंदर की तलाश की जा रही है। राजेश ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने हमलावर जसविंदर से 40 हजार रुपए लेने थे। आरोपी ने उसे पैसे देने के बहाने बुलाया और अपने अन्य साथियों समेत उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वह और उसका भाई नरेश गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे।