- Hindi News
- डीजे पर एक ही गाना बजाने से रोकने पर बाप बेटे को पीटा
डीजे पर एक ही गाना बजाने से रोकने पर बाप-बेटे को पीटा
लुधियाना| शादीसमारोह में डीजे वाले एक ही गाना बार-बार बजा रहे थे। उन्हें बाप-बेटे ने ऐसा करने से रोका तो डीजे वालों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। थाना लाडोवाल की पुलिस को दी शिकायत में बाजवा नगर के रहने वाले रमन ने बताया कि 6 दिसंबर को वह बेटे के साथ जांलधर बाइपास के नजदीक स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट में शादी समारोह में गया हुआ था। वहां पर डीजे वाले बार-बार एक ही गाना बजा रहे थे। जब उनसे गाना बदलने के लिए कहा तो झगड़ पड़े। कुछ देर के बाद जब वह रिजोर्ट से बार निकला को डीजे वालों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में गबरा बृज, केसी, अभिषेक मल्होत्रा और अखिल मल्होत्रा को नामजद किया है।