पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारोबारी के बेटे को बेहोश कर 8 दिन के नौकर ने लूटा

कारोबारी के बेटे को बेहोश कर 8 दिन के नौकर ने लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएयूकेरिषी नगर इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के कारोबारी गुलशन कुमार के बेटे शैरिश को 8 दिन पहले रखे नौकर शिव ने खाने में नशीला दवा दे दी। खाना खाने के बाद जब शैरिश बेहोश हो गया तो नौकर घर में पड़ी 50 हजार रुपए की नकदी, एक लैपटॉप और सोने के गहने लूट कर फरार हो गया। वारदात के दौरान गुलशन कुमार की प|ी और बेटी मार्केट से सामान खरीदने के लिए गए हुए थे।

जब वे घर लौटे तो उन्हें वारदात के बारे में जानकारी मिली। घरवालों ने शैरिश को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पीएयू की पुलिस शैरिश की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता शैरिश के पिता गुलशन कुमार इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के कारोबारी हैं।

बुधवार को गुलशन कुमार अपने काम पर गए हुए थे। जबकि उसकी प|ी और बेटी मार्केट सामान खरीदने के लिए चले गए। घर पर शैरिश के अलावा नौकर शिव था। शिव ने शैरिश को खाना दिया उसमें नशीली दवा डालकर दे दिया। खाना खाते ही शैरिश बेहोश हो गया। शैरिश के बेहोश होने पर शिव ने घर को खंगाला और चलता बना। जांच अफसर ने बताया कि गुलशन ने 8 दिन पहले ही शिव को घरेलू काम के लिए नौकरी पर रखा था।