- Hindi News
- लापता लड़की की दी शिकायत, फिर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
लापता लड़की की दी शिकायत, फिर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
प्रीतमनगरकी रहने वाली 19 साल की लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने एसीपी नार्थ ध्रुव दहिया से इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार के साथ ह्यूमन राइट्स क्लब के अध्यक्ष चिराग थापर प्रधान विकास गोयल शामिल थे। लोगों ने एसीपी को बताया कि लड़की इलाके के स्कूल में ही पढ़ाती थी।
21 नबंवर को वह हर रोज की तरह स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी। लेकिन उसके लौट कर नहीं आई। लड़की के माता-पिता ने इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले तो शिकायत दर्ज नहीं की। जब शिकायत दर्ज की तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जबकि पीड़ित परिवार पिछले 20 दिन के बाद भी पुलिस लड़की को ढूंढ नहीं पाई। इस कारण लड़की का परिवार भी सदमे में है। लड़की के पिता का दिमागी संतुलन भी दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। एसीपी ने उन्हें भरोसा दिलवाते हुए थाना प्रभारी दविंदर सिंह को जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा।
^इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की हुई है। लड़की अपना मोबाइल घर छोड़कर गई है। उसके मोबाइल के नंबरों को खंगाल कर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस कंट्रोल के जरिए अन्य जिलों के पुलिस कंट्रोल को भी सूचित किया गया है और उसके इश्तिहार भी जल्द लगवाए जा रहे हैं। दविंदरसिंह, इंस्पेक्टरथाना नंबर 4