पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल सिटी में खुद पार्क डेवलप करेंगे लोग

सिविल सिटी में खुद पार्क डेवलप करेंगे लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष शर्मा| लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in

सिविल सिटी, चंद्र नगर में जीवोदय हॉस्पिटल के सामने स्थित पार्क को लोग खुद डेवलप करेंगे। 966 गज के पार्क को डेवलप करने के लिए बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसायटी की अगुवाई में रिटायर सरकारी अफसर और बिजनेसमैन आगे अाए हैं। रविवार को उन्होंने पार्क विजिट कर डेवलपमेंट की प्लानिंग शुरू कर दी है। इसमें पार्क पर आने वाले खर्चे का एस्टीमेट बनेगा। पार्क डेवलप करने के लिए उन्होंने इलाके के लोगों को भी साथ ले लिया है।

सोसायटी के प्रधान लॉयन विनोद शर्मा और जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट कमलजीत सिंह आनंद ने कहा कि पार्क डेवलपमेंट के लिए हमें लोगों का बड़ा सपोर्ट मिला है। उन्होंने कहा कि पार्क में प्लांटेशन के साथ पहले घूमने के लिए इंटरलॉकिंग टाइलों से फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके बाद फूल वाले पौधे लगाएंगे। इसके बाद घास लगाई जाएगी।

इस मौके उनके साथ रिटायर खजाना अफसर बृजमोहन मित्तल, बिजनेसमैन दीपक गुप्ता, इंदरजीत सिंह, रिटायर रेलवे अफसर दर्शन कुमार, बलवीर कुमार, प्रॉपर्टी कारोबारी नरिंदर भारद्वाज बिट्टू, यशपाल गोयल, मास्टर सरदारी लाल, राहुल कपूर आदि मौजूद थे।

उधर, पहले से ही लोगों की तरफ से डेवलप किए जा रहे किचलू नगर मेन मार्केट, प्रताप कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क, बस स्टैंड के पास जवाहर नगर स्थित यमला पार्क और पंछी पार्क को भी डेवलप करने का काम लगातार जारी है।

सिविल सिटी, चंद्र नगर स्थित टंकी वाले पार्क को डेवलप करने के लिए समाज सेवकों के साथ बिजनेसमैन रिटायर सरकारी अफसर आगे आए।

किचलू नगर पार्क में प्लांटेशन करते नई बनी पार्क मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर और दुकानदार।

प्रताप कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क की सफाई हो चुकी है। पार्क डेवलपमेंट मेंटीनेंस करवा रहे एसबी पांधी की अगुवाई में लेवलिंग करवाई जा चुकी है। सफाई के बाद लोग गंदगी फेंके, इसके लिए बोर्ड लगवा दिए हैं। एसबी पांधी ने कहा कि अब यहां पर जल्द ही प्लांटेशन शुरू की जाएगी। उसके साथ में चारदीवारी ग्रिलों की रिपेयरिंग करवाई जाएगी। फिर बरसाती सीजन आने पर घास लगाएंगे।

प्रताप कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क की सफाई हो चुकी है। पार्क डेवलपमेंट मेंटीनेंस करवा रहे एसबी पांधी की अगुवाई में लेवलिंग करवाई जा चुकी है। सफाई के बाद लोग गंदगी फेंके, इसके लिए बोर्ड लगवा दिए हैं। एसबी पांधी ने कहा कि अब यहां पर जल्द ही प्लांटेशन शुरू की जाएगी। उसके साथ में चारदीवारी ग्रिलों की रिपेयरिंग करवाई जाएगी। फिर बरसाती सीजन आने पर घास लगाएंगे।

लाजपत नगर स्थित पंछी पार्क को संवारने का जिम्मा संभाल रही सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने खराब पड़े पोल्स के लाइटिंग सिस्टम और मोटर को ठीक कराने के काम का जायजा लिया। इसी मौके पर यंग वेलफेयर एसोसिएशन के मेंबर्स ने भी इस मुहिम में सहयोग का ऐलान करते हुए अहम सुझाव दिए। ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन इंदरजीत कपूर टोनी समाजसेवी प्रदीप पंछी ने उनको समझाया कि आने वाले वक्त में पार्क को संवारने की कमान पूरी तरह यूथ टीम ही संभालेगी। इस दौरान यंग वेलफेयर एसोसिएशन के कुणाल कपूर, सुमित धवन, विनोद मल्होत्रा, हिमांशु कपूर, पंकज धवन, मुकेश खन्ना, गौरव मल्होत्रा, हेमंत, योगेश, राकेश मदान, सौरव की खास मौजूदगी रही।

किचलू नगर पार्क

किचलूनगर मेन मार्केट के पार्क में गेट की रिपेयरिंग की जा चुकी है। इसके बाद नई बनी पार्क मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान एडवोकेट प्रकाश चोपड़ा, जनरल सेक्रेटरी केवल हांडा की अगुवाई में नवल गुप्ता, प्रद्युम्न वर्मा “पिंटू’ और सिमरनजीत सिंह की अगुवाई में प्लांटेशन हो चुकी है। इनकी देखरेख के लिए कमेटी ने अपने खर्चे पर पार्क में माली रख लिया है। अागे पार्क की चारदीवारी रिपेयर करने के साथ उस पर लगी ग्रिलें पेंट करवाई जाएंगी। कमेटी प्रधान एडवोकेट प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि इसके बाद पार्क में डस्टबिन लगाने के साथ बैठने के लिए बैंचेज भी बनाई जाएंगी।

यमला पार्क, जवाहर नगर

बसस्टैंड के नजदीक स्थित यमला पार्क की सफाई हो चुकी है। इसके बाद पार्क की जगह को ट्रैक्टर लगाकर लेवल किया गया। इलाका कौंसलर कपिल सोनू के साथ लुधियाना भलाई मंच के प्रेसिडेंट गोपाल कृष्ण राजू और समाज सेवी निर्मल कैड़ा की अगुवाई में यहां प्लांटेशन करवा दी गई है। इसमें स्टेट अवार्डी पर्यावरण प्रेमी शीतल प्रकाश की मदद ली गई। यहां पर नगर निगम से 3 माली लेकर पार्क में लगाए पौधे की देखभाल की जा रही है। इलाका निवासी अब घास लगाने के लिए यहां बीच में खाद भी डाल चुके हैं। कौंसलर कपिल सोनू ने कहा कि पहले यहां से सूख चुके पेड़ों को हटाने के लिए निगम कमिश्नर को एप्लीकेशन दे चुके हैं। फिर यहां पर बैंच लगाई जाएंगी। पार्क के मेन गेट पर “यमला पार्क’ के नाम से बोर्ड भी लगवाना है।