- Hindi News
- गुरुनानक देव भवन में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों पर नाटक
गुरुनानक देव भवन में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों पर नाटक
भारतनगर चौक स्थित गुरुनानक देव भवन में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों पर नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान नाटक के द्वारा लोगों को यह संदेश दिया गया कि दहेज के लिए, या बेटी पैदा होने पर महिलाओं पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।
समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान मिलना चाहिए। समारोह में एक्ट्रेस पूनम सूद, नैंसी अरोड़ा, रजनी जैन विशेष तौर पर शिरकत करने पहुंचे। इस अवसर पर सतपाल सिंह, नरिंदर धवन, गुरविंदर सिंह, संजय गुप्ता, राकेश कपूर, धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।