डिस्ट्रिक्ट राजपूत सभा ने की मीटिंग
राजपूतभवन पंजाब में डिस्ट्रिक्ट राजपुत सभा लुधियाना की मीटिंग पंजाब प्रधान कुलवंत सिंह चौहान की अगुवाई में हुई। मीटिंग में राजपूत बिरादरी की भलाई के लिए किए जाने वाले कामों की रूप रेखा तैयार की गई। अंग्रेज सिंह को जिला राजपूत पंचायत का चेयरमैन, रमेश कंडा को वाइज चेयरमैन, अवतार सिंह लाडी को वाइस प्रधान, गुरवंत सिंह को जनरल सेक्रेटरी का पद सौंपा गया। इस दौरान मीटिंग में सर्वसम्मति से राजपूत भलाई बोर्ड का गठन, जरूरतमंद बच्चों की भलाई के लिए विशेष मदद देना और नौजवानों को रोजगार पैदा करना ऐलान भी किया गया।
इस अवसर कुलवंत सिंह, बंता सिंह, अंग्रेज सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर राणा, रमेश कंडा, दलीप सिंह, गुरवंत सिंह, बेअंत सिंह, जसबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, नरिंदर सिंह, हरभजन सिंह राणा, परमिंदर सिंह उपस्थित रहे।