पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 मीटर रेस में स्नेहा लक्ष्मी पहले स्थान पर

100 मीटर रेस में स्नेहा लक्ष्मी पहले स्थान पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|गुरु नानकस्टेडियम में दूसरी ज़ोनल स्पोर्टस मीट का आयोजन किया गया। जिसमें लुधियाना ज़ोन स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के इंप्लाइज़ ने हिस्सा लिया। इस दौरान मीट में चीफ जरनल मैनेजर हरिदास केवी ने हिस्सा लिया। मीट का शुभारंभ वुमन रेस से किया गया। 100 मीटर रेस में स्नेहा लक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल किया। मीनाक्षी झा ने दूसरा काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस में रनदीप कौर ने पहला, रूपिंदर कौर ने दूसरा पुजा सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की रेस में नीरज कुमार ने पहला, शरणजीत सिंह ने दूसरा हरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन वुमन में संगीता ने पहला, गुंजन ने दूसरा नरिंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।