- Hindi News
- सिविल हॉस्पिटल में मरीजों के रिश्तेदारों को नाइट स्टे की मिलेगी अलग सुविधा
सिविल हॉस्पिटल में मरीजों के रिश्तेदारों को नाइट स्टे की मिलेगी अलग सुविधा
लोगोंको बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए सरकार सरकारी अस्पतालों में भी प्राइवेट की तर्ज पर सुविधा देने की तैयारी कर रही है। बड़े अस्पतालों की तरह ही अब सिविल हॉस्पिटल में दाखिल मरीजों के रिश्तेदारों को अलग से नाइट स्टे करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए मदर चाइल्ड अस्पताल के पास 30 बेड वाली सराय का निर्माण किया जा रहा है, जो अगस्त में लोगों के लिए चालू हो जाएगी। दरअसल, सिविल हॉस्पिटल में दाखिल होने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। उनकी देखभाल के लिए आने वाले रिश्तेदार रात को सोने के लिए बिस्तर कंबल इत्यादि के साथ अन्य सामान भी लाते हैं। सामान के साथ यह लोग मरीज के बेड पर ही जमे रहते हैं। जिस कारण मरीज को इंफेक्शन का डर रहता है। मरीजों के रिश्तेदारों को सुविधा देने के लिए मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के पास सराय का निर्माण किया जा रहा है। सराय का काम 50 परसेंट पूरा हो चुका है। यह सराय 15 अगस्त से लोगों के लिए स्टार्ट कर दी जाएगी।
^सराय का काम तेजी से चल रहा है। इसकी ड्राइंग (नक्शा) तीन मंजिला का बनाया गया है, लेकिन फिलहाल एक मंजिल ही बनाई जा रही है। 50 परसेंट काम हो चुका है। 31 जुलाई तक यह काम कंपलीट हो जाएगा। अगस्त में सरकार इसे लोगों के लिए खोल देगी। गुरपिंदरसिंह (पीएचएससी कंस्ट्रक्शन विंग के एसडीओ)