पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगिंग, डांसिंग पर थिरके नन्हे मुन्ने

सिंगिंग, डांसिंग पर थिरके नन्हे-मुन्ने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की सिक्योरिटी और सेफ्टी का पूरा ध्यान

बसंतएवेन्यू स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में सुपर किड्स कॉर्निवाल का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को फन एक्टिविटीज करवाने के साथ ही बच्चों का ध्यान स्पोर्ट्स की ओर करने के लिए इवेंट करवाया गया। जिसमें नन्हे मुन्नों ने जमकर आनंद लिया। सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, एलिगेटर वॉक, बैलेंस बीम, जोरबिंग, कैरिकेचर बनाना, रॉक क्लाइंबिंग, लैडर क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने बताया कि गेमिंग में बच्चों को आगे करने के लिए इस तरह की एक्टिविटीज का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। मौजैका एजुकेशन , आई कार्नेज का करिक्युलम शामिल है। आई कार्नेज के जरिए रोबोटिक्स की दुनिया में शुरुआत से बच्चा कदम रख कर ग्लोबल लेवल पर सभी का मात दे रहा है। लुधियाना में स्कूल एजुकेशन बढ़ाने की कोशिश जारी है। वहीं, मुल्लांपुर में वो हायर एजुकेशन पर ध्यान दे रहे हैं। फरीदाबाद स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल संयोगिता शर्मा ने बताया कि बच्चों में नॉलेज, स्किल्स वैल्यूज को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। लुधियाना की वाइस प्रिंसिपल शिल्पी गिल के अनुसार नर्सरी से लेकर 12वीं के हर स्टूडेंट के लिए स्पोर्ट्स पीरियड कंपलसरी रखा गया है। जिससे कि बच्चा स्ट्रेस फ्री रहे। सारा करिक्युलम एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग(एबीएल) पर आधारित है। इसके साथ ही हर क्लास में लाइब्रेरी भी बनाई गई है। जिसमें सीबीएसई आई कार्नेज का सर्टिफिकेट शामिल होगा। इस मौके पर लुधियाना के चेयरमैन राजेश कालरा, डायरेक्टर प्रिंसिपल एसपी शर्मा, डायरेक्टर रूपाली त्रेहन भी मौजूद थे।