- Hindi News
- बाल भारती में बसंत उत्सव पर बच्चों ने बनाई रंगोली
बाल भारती में बसंत उत्सव पर बच्चों ने बनाई रंगोली
लुधियाना| दुगरीस्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में बसंत उत्सव मनाया गया। ढोल की धुन के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं, स्कूल के बच्चों ने भंगड़ा पेश कर सभी का मनोरंजन किया। उत्सव के लिए स्टूडेंट्स अपने पेरेंट्स के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचे। इंटर स्कूल डांस कंपीटिशन पतंगबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने हिस्सा लियाा। तंबोला, हूपला, चॉकलेट व्हील, हीट मी, स्ट्राइक बॉल, कॉर्न बोर्ड, जोरबा बॉल, बंजी जंपिंग, बुल फाइटिंग, मैग्नेटिक चार्म जैसी गेम्स शामिल थीं।
‘आर्ट कंपीटिशन’ में युवा कलाकारों ने शानदार नमूने पेश किए। साथ ही स्टूडेंट्स ने गाने सुना कर सभी का मनोरंजन किया। इंटर स्कूल रंगोली कंपीटिशन में बच्चों ने खूबसूरत रंगों से रंगोली बनाई। हेल्दी बेबी कंटेस्ट में डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों की जांच कर विजेता घोषित किए। जिसमें कई तरह के इनाम निकाले गए। बैमबिनो एंजल, बैंटलिंग ब्लैस्ड, टोडलिंग फ्यूचर, अर्चिन हार्ट जैसे इनाम निकाले गए। कार्यक्रम के अंत में रैफल ड्रॉ भी निकाला गया। जिसमें लक्की विजेताओं को इनाम दिए गए।