- Hindi News
- इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन
इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन
लुधियाना|संधू नगरस्थित इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन हुअा। स्पोटर्स डे पर पीसीआर वुमन सेल के सीपी अशोक पुरी मुख्य मेहमान शामिल हुए। स्कूल के अध्यक्ष एससी गुप्ता, प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह संधु आैर प्रिंसिपल सिमरत कौर ने मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से की गई। स्कूल के स्टूडेंट्स ने 100 मीटर रेस, 200 मीटर 400 मीटर रेस, बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर मीट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।