- Hindi News
- सरगोधा खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फ्रेशर पार्टी
सरगोधा खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फ्रेशर पार्टी
लुधियाना|कामरान रोडस्थित सरगोधा खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं क्लास स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 350 के करीब स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। वही, स्टूडेंट्स द्वारा मॉडलिंग पेश की गई। फेयरवल पार्टी में स्टूडेंट्स की ओर से गिद्दा और भांगड़ा पेश किया गया। कार्यक्रम में हरलीन कौर मिस फेयरवेल रही। दिलप्रीत कौर को पहला, डिंकी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब करणजीत कौर को मिला। प्रिंसिपल कंवलजीत कौर ने स्टूडेंट्स को लग्न के साथ मेहनत करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष परमिंदरजीत सिंह, सचिव ज्ञान सिंह डंग और मैनेजर जसवंत सिंह ने बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया।