- Hindi News
- पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ एनुअल फंक्शन
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ एनुअल फंक्शन
सिविललाइंस स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यहां पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान और एडीजीपी एमके तिवारी मुख्य मेहमान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रिबन डांस, ड्रम डांस और अंब्रेला डांस में पेश कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
‘निर्भय नारी, सशक्त भारत’ पर भी डांस पेश किया गया। बच्चों ने भंगड़ा भी डाला। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉक्टर अनु वर्मा ने बच्चों को मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में एनुअल फंक्शन के दौरान स्टूडेंटस ने कई तरह की एक्टिवटीज में हिस्सा लिया। फोटो: भास्कर