पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल सिविक फेस्ट में दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने जीती ट्रॉफी

नेशनल सिविक फेस्ट में दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने जीती ट्रॉफी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीपब्लिक स्कूल के आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने बैंगलोर में आयोजित हुई नेशनल लेवल सिविक फेस्ट में ट्रॉफी हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्टूडेंट्स ने सिटी से नेशनल लेवल पर सफलता हासिल की। जिसमें 6 फरवरी को हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ‘हार्बिंगर्स ऑफ चेंज’ नाम के स्टूडेंट्स ग्रुप ने शहर की समस्याओं को पेश कर उनके पुख्ता सुझाव भी पेश किए। टीचर रोमा जिंदल की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स ने इस कंपीटिशन में हिस्सा लिया। देश भर से आई चार जोन की टीमों के सामने स्टूडेंट्स ने लिखित रिपोर्ट, पावर प्वाइंट प्रेसेंटेशन, चार्ट्स, मॉडल्स, पुल आउट्स की सहायता से अपनी बात को बखूबी रखा। टीम में भाव्या जिंदल, गुरलीन कौर, तनवी अरोड़ा, मथांकी मेहरा, आर्यन आनंद, हरनूर काहलों, गुरमेहर सिंह, गर्व चावला, सुखप्रीत सिंह, प्रथम बेरी साम्या पाठक शामिल थे।