- Hindi News
- व्यापारिक संगठनों के सदस्य करेंगे विशाल भंडारे में सेवा
व्यापारिक संगठनों के सदस्य करेंगे विशाल भंडारे में सेवा
लुधियाना|शिव वेलफेयरसोसाइटी की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को लगाए जाने वाले 7वें विशाल भंडारे में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के ओहदेदार गणपति पूजन करेंगे। यह जानकारी सोसाइटी के चेयरमैन अश्वनी त्रेहण और अध्यक्ष बिट्टू गुंबर ने चौड़ा बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन के चेयरमैन सोमनाथ ग्रोवर, प्रधान परमपाल सिंह, पिंक प्लाजा के प्रधान रविंदरपाल सिंह साजन, भाजपा नेता हनी बेदी, गणपति सेवा संघ के मनी बेदी सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के ओहदेदार अश्वनी कुमार, मोहिन्द्रपाल सिंह, प्रितपाल सिंह बेदी को भंडारे में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने के उपरांत दी। सोसाइटी के राजेश हैप्पी, राजू गुंबर राम चंद्र बंगाली ने बताया कि संत समाज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले भंडारा 19 फरवरी को सुबह 8 बजे विधिवत रूप से गणेश पूजन के साथ आरंभ होगा। पूजन के पश्चात जंगमों द्वारा शिव विवाह के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर लक्ष्मण द्रविड़, कस्तूरी लाल पप्पू, चंद्रमोहन, अनिल कुमार, अमित कुमार, जतिन्द्र सिंह, लवली जगगी, विक्की त्रेहण, ईशान गुंबर, अमित काला उपस्थित रहे।
शिव वेलफेयर सोसाइटी के ओहदेदार विभिन्न व्यापारिक संगठनों के ओहदेदारों को भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए।