पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘प्रभु का रथ खींचने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं’

‘प्रभु का रथ खींचने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवरात्रिके उपलक्ष्य में हर-हर महादेव महोत्सव कमेटी की तरफ से 15 फरवरी को निकाले जाने वाली रथयात्रा की तैयारियों को लेकर चावला रेस्टोरेंट में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मीटिंग में मुख्यातिथि के रूप में दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के संजय महेंद्रू बंपी, भाजपा नेता अनिल सरीन, शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सुनील मेहरा ने भाग लिया। महोत्सव कमेटी के प्रधान अश्वनी बहल, जीवन गुप्ता और कांतेन्दु शर्मा ने विशाल रथयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यह रथयात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर नजदीक जगरांव पुल से शुरु होकर फव्वारा चौक, घुमार मंडी, आरती चौक से होती हुई श्री नव दुर्गा माता मंदिर सराभा नगर में भगवान भोलेनाथ की महाआरती के साथ संपन्न होगी। कमेटी सदस्य बनवारी हरजाई ने बताया कि रथयात्रा मार्ग को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया जाएगा। पूरे रथयात्रा मार्ग में लंगर के स्टाल एवं स्वागती गेट लगाए जाएंगे।

जीवन गुप्ता ने भगवान शिव की कृपा का वर्णन करते हुए कहा कि रथयात्रा मार्ग पर चार कदम तक भगवान शिव का रथ खींचने से इंसान की किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं। वहीं रथ को मात्र नमन करने से सभी प्रकार की दुख तकलीफें दूर होकर घर में सुख समृद्धि और वैभव लक्ष्मी का वास होता है। संजय बांसल ने कहा कि टीटू पायलट, जैरथ परिवार, शिव शंकर सेवा सोसायटी, डॉ. अंबेडकर भलाई मंच, निहाल चंद रोड एसोसिएशन, ज्यूलर्ज एसोसिएशन के आनंद सीकरी, सेनेटरी पाइप एसोसिएशन अनिल अग्रवाल, विपन सिंघल, घुमार मंडी मोबाइल एसोसिएशन के दविन्द्र धवन, एसके शर्मा, ओम शिव शंकर सेवा मंडल के राजकुमार, होलसेल कैमिस्ट एसोसिएशन के अशोक डाबर, निशांत अरोड़ा, लोधी क्लब के विकास दुआ, बैनजर फ्लावर के हैप्पी बैनजर, कनाट प्लेस मार्केट एसोसिएशन के योगेश खोसला, नेशनल रोड मार्केट एसोसिएशन के रजिंद्र सिंह सोढी ने रथयात्रा मार्ग पर भंडारे लगाने की बात कही। इस अवसर पर अश्वनी बहल, जीवन गुप्ता, कांतेंदु शर्मा, सतपाल सग्गड़, रवि चावला, मनोज तायल, राजेश सिंगला, मंगल दास, अशोक जैन, संजय बांसल, सुखबीर सिद्धू, सुभाष नागपाल, राजेश नरूला, संदीप जिंदल, दविंद्र बहल, सुभाष चावला, राजेश टिक्का, विवेक टंडन, विजय जीत अरोड़ा, नवल कुमार, लोकेश जेन, राजेश कुमार, सोनू, ललित सूद, अनिल अग्रवाल, बब्बू गुप्ता, राजीव गुप्ता, दीपक कुमार, विवेक गुप्ता, पंकज अग्रवाल, हर्ष शर्मा, पंकज शर्मा, मलोट, गौरव, संदीप खन्ना, अरूण शर्मा, शिवराम गुप्ता, बलविंद्र सिंह लक्की, रवि चावला, सतपाल सग्गड़, एमडी कंवल, नरिंद्र कुमार डोगरा, अजीत चौहान, पवन बत्रा, वरिंद्र कुमार, सुनील दत्त, विजय कुमार निझावन, सतविंदर लोहारा, बंटी चौधरी आदी उपस्थित थे।

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 15 फरवरी को निकाले जाने वाली रथयात्रा की तैयारियों की जानकारी देते कमेटी सदस्य और मीटिंग के दौरान उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के ओहदेदार।