पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तपोस्थली कुटिया में संकीर्तन कराया

तपोस्थली कुटिया में संकीर्तन कराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|साहनेवाल, नतगांव स्थित श्री दंडी स्वामी महाराज की तपोस्थली कुटिया में रविवार को 98वां साप्ताहिक संकीर्तन समारोह एवं भंडारे का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ गणेश वंदना और गायत्री मंत्र के जाप के साथ किया गया। श्री दंडी स्वामी महाराज जी के अनन्य भक्त भूषण गुप्ता ने कहा कि श्री दंडी स्वामी जी महाराज दीन दुखियों के पालनहार हैं। संकीर्तन को ठाकुर जी की भव्य आरती करके विराम दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में गुरु महाराज का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर तपोस्थली कुटिया के सेवकों में भगत रसखान, ललित वर्मा, अशोक गुप्ता, राकेश जैन, गिरीश गुप्ता, दिनेश जिंदल, ओम सचदेवा उपस्थित रहे।

तपोस्थली कुटिया में भजन करती संकीर्तन मंडली।