- Hindi News
- परिवारों को राशन, बच्चों की स्कूल फीस भरी
परिवारों को राशन, बच्चों की स्कूल फीस भरी
फील्डगंज स्थित श्री ज्ञान स्थल मंदिर सभा में रविवार को 210वें मासिक राशन वितरण समारोह का प्रधान जगदीश बजाज की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। समारोह में पवन बॉबी ने हरिनाम का संकीर्तन कर लोगों को प्रभु चरणों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समारोह में कई जरूरतमंद महिलाओं को राशन बांटा गया। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवाराें के बच्चों को स्कूल फीस बांटी गई। समारोह मे विशेष तौर पर कन्या पूजन, बेटी बचाओ, वंश बचाओ अभियान के तहत जिन परिवारों में बेटी का जन्म हुआ है। उन सबको 1100 रुपए का चैक भेंट किया गया। आज के समारोह के दौरान एक गरीब लड़की की शादी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे मदनलाल बग्गा ने कहा कि संस्था द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कुकिंग ट्रेंनिग सेंटर के माध्यम से जो शिक्षा प्रदान की जा रही है, वह हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। एसीपी सतीश मल्होत्रा ने कहा कि सेवा नसीब वालों को ही करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। गुरचरण कौर कोचर ने कहा कि संस्था द्वारा समाज मे महिलाओं को बराबरी का हक दिलवाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, वह काबिले तारीफ हैं। इस दौरान लंगर की सेवा चमनलाल तांगड़ी की तरफ से निभाई गई। समारोह में राकेश कपूर, सुखमिंदर सिंह, बिट्टू गुंबर, सुभाष गर्ग, मदनलाल बग्गा, कंवलजीत सिंह कड़वल, शशिकांत चंदन, अमित अरोड़ा, हरीश जयरथ, चमनलाल तांगड़ी, तरसेम गुप्ता, पवन गोयल, संजय बांसल, रीना मरवाह, विजय सिंघाल उपस्थित रहे।
फील्ड गंज स्थित श्री ज्ञान स्थल मंदिर सभा में रविवार को 210वें मासिक राशन वितरण समारोह आयोजन किया गया। फोटो: भास्कर