- Hindi News
- मां की कृपा से श्रद्धालुओं के हुए कष्ट दूर
मां की कृपा से श्रद्धालुओं के हुए कष्ट दूर
पक्खोवालरोड, सिंगला इन्क्लेव में स्थित मां बगलामुखी धाम में महंत योगी ऋषि सत्यानाथ महाराज की अध्यक्षता में पिछले छ: दिनों से चल रहे 108 घंटे के अखंड महायज्ञ का पूर्णाहुति समारोह भव्य रुप से श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने इस पावन पूर्णाहुति यज्ञ का हिस्सा बन मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महंत योगी ऋषि सत्यानाथ महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि इस महायज्ञ के दौरान मां की श्रद्धालुओं पर अपार कृपा बरसी है। महायज्ञ के दौरान मां के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं के सभी कष्ट मां की कृपा से दूर हुए हैं। संस्था के प्रधान प्रवीन चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर में हर वीरवार सांय 8 बजे से हरि इच्छा तक हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन मां के पावन दरबार का नींव पत्थर रखा गया था। आज के पूर्णाहुति समारोह में मंदिर प्रधान मंजीत कौर छतवाल, प्रवीण चौधरी, आइएएस कमलप्रीत कौर, एशियान एस्ट्रालॉजर सुखमिंदर सिंह, ब्रिजलाल चौधरी, हरी कृष्ण गुप्ता, लक्की बांसल, तहसीलदार नरिंदर कुमार, हरमिंदर सिंह, अनुराग अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
मां बगलामुखी धाम में 108 घंटे के अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति पर उपस्थित श्रद्धालु। फोटो: भास्कर