- Hindi News
- संस्थाओं के ओहदेदार लेंगे भोलेनाथ का आशीर्वाद
संस्थाओं के ओहदेदार लेंगे भोलेनाथ का आशीर्वाद
लुधियाना|महाशिवरात्रि महोत्सवकमेटी द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को निकाले जाने वाली विशाल रथयात्रा के संबंध में प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में महंत नारायण पुरी, महंत दिनेश पुरी और गुरुदेव आनंद अत्री की अध्यक्षता में मीटिंग की। मीटिंग में सनातन धर्म महोत्सव कमेटी के चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा, कृष्ण लाल शर्मा, मास्टर मोहन लाल, अजय नैय्यर, संतोष कालड़ा, भूपिन्द्र कौर, नीलम धवन, तेजपाल सिंगला, सतीश नागर ने विशेष रूप से शामिल होकर कमेटी को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अमर टक्कर, अवनीश मित्तल, रमन गोयल, तरुण गोयल, राजीव कुमार, प्रितपाल सिंह विक्की, शाम चोपड़ा, सोनू कुमार, जेके बिल्ला, समीर गुप्ता, राजिन्द्र सैनी, भूपेश बांसल, अंकुश जैन, दीप आहूजा, प्रिंस कौड़ा, शैलेन्द्र मल्होत्रा, साहिल चोपड़ा, साहिल खुराना, संजीव अग्रवाल, पवन कुमार, तिलक राज, संजीव अग्रवाल, राजन ढंड, ज्योति मल्होत्रा, सविता वर्मा, सरिता चौधरी, गीता जायसवाल, सपना वर्मा, आरती गुप्ता, वीना आनंद, मुस्कान वर्मा, वीना शर्मा, संतोष वर्मा, रेखा शेखावत, रमेश आनन्द, केशव अरोड़ा, अनिल बांसल आदि मौजूद रहे।
14 फरवरी को निकाली जाने वाली रथयात्रा को लेकर मीटिंग करते महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्य।