- Hindi News
- नारियल फोड़ कृपाल नगर से निकाली शोभायात्रा
नारियल फोड़ कृपाल नगर से निकाली शोभायात्रा
हिंदू-सिखजागृति सेना कृपाल नगर यूनिट द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 7वीं विशाल शोभायात्रा कृपाल नगर से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ गुरुदेव आनंद अत्री और योगी पप्पू भगत ने मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान विधायक सुरिंदर डाबर, हिंदू-सिख जागृति सेना के चेयरमैन अश्वनी कत्याल, प्रधान प्रवीण डंग, शिव सेना पंजाब की युवा इकाई प्रधान अमित अरोड़ा, शिव सेना बालठाकरे के जिलाध्यक्ष सौरव अरोड़ा, पूर्व पार्षद शाम सुंदर मल्होत्रा सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भोले बाबा के समक्ष नतमस्तक हुए। कृपाल नगर से शुरु होकर यह शोभायात्रा न्यू माधोपुरी, गोशाला रोड, डिवीजन नं. 3, ख्वाजा कोठी चौक से होते हुए प्राचीन संगला शिवाला में आरती के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर राजेश शर्मा, साहिब सिंह जत्थेदार, अजय सूद, विपन शर्मा, जगदीश रिंकू, दीपक मेहरा, विजय सूद, जसविन्द्र सिंह, नरेश गुप्ता उपस्थित रहे।