शिवधाम में शिवरात्रि पर्व 17 को
लुधियाना | गांवबंगे कलां स्थित शिवधाम मंदिर में 17 फरवरी को शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में शिवधाम कमेटी ने जगदीश बजाज, अकाली दल शहरी प्रधान मदन लाल बग्गा, शिव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बिट्टू गुंबर, पार्षद कमलजीत कड़वल को निमंत्रण पत्र दिया। विजय बांसल नरिन्द्र बांसल ने बताया कि शिवरात्रि पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक सुबह सात बजे होगा। इस अवसर पर सुरेश गोयल, विनीत बांसल, तरसेम गुप्ता, रवि शर्मा, नागेश वर्मा, विनय सिंघल, जोगिन्द्र मित्तल, पवन गोयल, राज गर्ग, विपन तलवाड़ उपस्थित रहे।