- Hindi News
- जैन मुनि अचल महाराज की दीक्षा जयंती पर धार्मिक समागम
जैन मुनि अचल महाराज की दीक्षा जयंती पर धार्मिक समागम
लुधियाना | जैनस्थानक में एसएस जैन सभा की ओर से जैन मुनि अचल महाराज जी की दीक्षा जयंती पर धार्मिक समागम करवाया गया। सभा के प्रधान ललित जैन की अगुवाई में करवाए गए समागम में सौरव मुनि महाराज, मुनि वृंद के साथ और साध्वी ओम प्रभा महाराज, साध्वी चन्दन प्रभा महाराज विशेष रूप से उपस्थित हुईं। मुनि अचल महाराज के जीवन दर्शन पर तैयार किया नाटक महावीर जैन हाई स्कूल के स्टूडेंट्स ने रूपांतरित किया। कुमारी आस्था जैन और वैरागन तानिया जैन ने भजन गाए। मंच संचालन विज्ञान मुनि महाराज ने किया। पसंगत के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर सभा के उप प्रधान नेम चंद जैन, सेक्रेटरी धर्मवीर जैन, कोषाध्यक्ष पवन जैन, सुरिंदर दुग्गड़, सुरिंदर पाटनी, रविंदर जैन, एबंत जैन, विनोद जैन, वरिंदर जैन, करोड़ी मल जैन, तिलक जैन, ऋषि जैन, अनिल जैन, सिकंदर जैन उपस्थित रहे।