- Hindi News
- मंदिर में समारोह पर 60 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा राशन
मंदिर में समारोह पर 60 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा राशन
लुधियाना | दरेसीरोड स्थित सीता माता मंदिर में भगवान राम सेवा संघ की तरफ से 54वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महमान के तौर पर कौंसलर सुमित मल्होत्रा, संजीव जैन विशेष तौर पर पहुंचे। समारोह में 60 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर सुमित मल्होत्रा ने कहा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से इंसान पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। हम सबको समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान देते रहना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश मरवाहा, विशाल बावा, राजेश बावा, डॉक्टर सुरेश रिग, नीरज गोयल, संदीप सभ्रवाल, डिंपल, संजीव कुंद्रा, उपस्थित रहे।