दरेसी ग्राउंड से शोभायात्रा 16 फरवरी को
लुधियाना|शिवरात्रि केउपलक्ष्य में शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से 28वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन 16 फरवरी को दरेसी ग्राउंड से किया जाएगा। जिसका मुख्य आकर्षण भगवान शिव का सोने का स्वरूप जो दिव्य चांदी के रथ पर शिव परिवार एवं पंचमुखी शिवलिंग के साथ विराजमान होगा। शोभायात्रा में संत समाज धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रथयात्रा की तैयारियों को लेकर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, सुभाष नगर में सुदर्शन गुप्ता एवं योगेश पुरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिवभक्तों ने शामिल होकर भगवान शिव का गुणगान किया। कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा, प्रेम गुप्ता, चरणजीत भार्गव, अश्विनी खरबंदा, अश्विनी महाजन ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग को सजाने के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से खासतौर पर कारीगरों को बुलाया गया है। इस अवसर पर सुनील काकड़ा, पवन मल्होत्रा, राजेन्द्र टिंकी, उमेश सोनी, दिनेश चौधरी, गुलशन सिक्का, राज कुमार टंडन, डिप्टी कपूर, संजय गुप्ता, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, जगदीश शर्मा, विनोद विशिष्ट, अशोक पेंटर, विशिष्ट काला, मंजू ग्रेवाल, हरिन्द्र ठाकुर, रवि धवन, रोहित कपूर,रोमी थापर उपस्थित थे।
शिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने शोभायात्रा को लेकर दरेसी ग्राउंड में मीटिंग का आयोजन किया।