- Hindi News
- एकदंत सेवा सोसाइटी ने कराया मां भगवती जागरण का आयोजन
एकदंत सेवा सोसाइटी ने कराया मां भगवती जागरण का आयोजन
लुधियाना | किचलूनगर में एकदंत सेवा सोसाइटी की तरफ से मां भगवती के पावन जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेककर मां आशीर्वाद प्राप्त किया और उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की। जागरण में महंत हीरालाल चंचल पार्टी और कुमार संजीव एंड पार्टी ने महामाई के पावन भजनों का गुणगान करके भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान जागरण में एमएलए भारत भूषण आशू, कौंसलर बलकार सिंह, कौंसलर सन्नी भल्ला, विशेष तौर पर उपस्थित रहे। एमएलए आशू संस्था के प्रधान वरिंदर, ने मिलकर मां की आरती कर पुण्य प्राप्त किया। जागरण में मां भगवती, शिव परिवार, प्रभु राम, कृष्ण, सुदामा की सुंदर झांकियों भी निकाली गई। श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया।