पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ अकाली दल के ओहदेदारों ने ली ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की शपथ

यूथ अकाली दल के ओहदेदारों ने ली ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कहादसोंके खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान से जुड़ते हुए सोमवार को यूथ अकाली दल के ओहदेदारों ने वर्करों को गवर्नमेंट कॉलेज ब्वॉयज में ट्रैफिक रुल्स फॉलो करने की शपथ ली। मालवा जोन-3 के प्रधान तरसेम सिंह भिंडर ने सभी ओहदेदारों और वर्करों को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने, नशा करके गाड़ी चलाने, टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट लगाने की शपथ दिलाते हुए अपने आसपास के लोगों को इस बारे में अवेयर करने की बात कही। भिंडर ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी कई बार बड़े हादसे का कारण बन जाती है। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वो खुद लोगों को ट्रैफिक रुल्स को फॉलो करने के लिए प्रेरित करें। यहां पर यूथ अकाली दल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सिमरजीत सिंह ढिल्लों, दपिंदर सिंह गिल मीडिया इंचार्ज यूथ अकाली दल मालवा जोन-3, पार्षद तनवीर सिंह धालीवाल, रखविंदर सिंह गाबड़िया पार्षद, जसदीप काउंके, रविंदर पाल सिंह मिंकू, गुरदीप सिंह गोशा, गुरप्रीत सिंह बब्बल, प्रभजोत सिंह धालीवाल, राजकमल गिल, मीतपाल दुगरी, मनप्रीत तलवंडी मौजूद थे।

रायन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की शपथ लेते हुए।

लुधियाना| सड़क हादसों के खिलाफ जारी महाभियान को राजनीतिक दलों का भी नैतिक समर्थन मिल रहा है। भाजपा के वर्करों ने सोमवार शाम को न्यू कुंदनपुरी में मेंबरशिप कैंप लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी का मेंबर बनाने के साथ ही ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के प्रति भी जागरूक किया। कैंप भाजपा के गुरु नानकपुरा मंडल के प्रधान अजय सौंधी की देखरेख में लगाया गया। उन्होंने सड़क हादसों के खिलाफ जारी दैनिक भास्कर के महाभियान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा वर्कर इस मुहिम का नैतिक समर्थन करने के साथ ही इसमें मददगार बनेंगे। इस मेंबरशिप कैंप के दौरान भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बांसल, मिंटू शर्मा, अवतार कृष्ण, सरबजीत काका, आशा शर्मा, अरुण पांडे, तजिंदर, विक्रांत, नरेश कल्याण, राजीव भारद्वाज, दीनदयाल, विवेक राजा, कोमल, सुधा खन्ना, रितु, मुनीश कुमार, राकेश प्रिंस, लक्ष्मी रमन, सचिन जौली मौजूद रहे।

यूथ अकाली दल के मालवा जोन-3 के प्रधान तरसेम सिंह भिंडर ने सभी ओहदेदारों और वर्करों को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने की शपथ दिलाई।