पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बयाना लेकर मकान पर दिया कब्जा पर रजिस्ट्री से मुकरा

बयाना लेकर मकान पर दिया कब्जा पर रजिस्ट्री से मुकरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकानकाबयाना लेकर रजिस्ट्री करवाने और मकान पर कब्जा करने की कोशिश में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को नामजद किया है।

पुलिस ने कुंदनपुरी के रहने वाले रविंदर सिंह की शिकायत पर आशू बाला, दर्शन लाल, उसके बेटे और बोबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविंदर ने बताया कि उक्त आरेापियों के साथ उसने प्लॉट का सौदा 15 लाख रुपए में किया था।

आरोपियों को बयाना की पहली किश्त 5 लाख और दूसरी किश्त 7 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने मकान का कब्जा दे दिया तो वह उसमें रहने लगा। बाद में आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया।

जब उनसे रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया और उनका सामान बाहर फेंक कर मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। जब पुलिस को सूचित किया गया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच अफसर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।