पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉप की आड़ में हेरोइन तस्करी

शॉप की आड़ में हेरोइन तस्करी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडीमेडगारमेंट्सकी आड़ में नशा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने मोहल्ला इस्लामगंज के रहने वाले अरविंदर सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि एएसआई कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। उसे रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली।

जांच अफसर ने बताया कि आरोपी की सिविल अस्पताल के पास रेडीमेड गारमेंट्स की शॉप है। शॉप की आड़ में ही उसने हेरोइन की तस्करी करनी शुरू कर दी। पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी उक्त हेरोइन कहा से लेकर आया था और किसे देने के लिए जा रहा था। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स सेल की ओर से हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी।

लुधियाना|हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे युवक को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्कर के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी जम्मू कॉलोनी का रहने वाला करन राय कोलू है। आरोपी से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। सब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम रेलवे फाटक पर नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी को शक के आधार पर रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उक्त हेरोइन वह किसी ग्राहक को देने के लिए जा रहा था। आरोपी से उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।