पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी के बाद सब डिवीजन लेवल पर लगेंगे स्पेशल सरप्राइज नाके

सिटी के बाद सब डिवीजन लेवल पर लगेंगे स्पेशल सरप्राइज नाके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिकसिस्टमसुधारने के लिए शहर में मिली सक्सेस के बाद अब सब डिवीजन लेवल पर स्पेशल सरप्राइज पुलिस नाके लगेंगे। जिसकी अगुवाई प्रशासन की तरफ से इलाके के एसडीएम, तहसीलदार या नायब तहसीलदार आैर पुलिस की तरफ से डीएसपी, एसएचओ या ट्रैफिक इंचार्ज करेंगे। बचत भवन में हुई रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। जिसकी अगुवाई एडीसी जगराओं नीरू कत्याल गुप्ता कर रही थीं।

मीटिंग में शहर में चली ट्रैफिक मुहिम की तारीफ करते हुए डीसी रजत अग्रवाल की अगुवाई वाली कैंपेन को पूरे जिले में शुरू करने का फैसला लिया गया। इसमें सभी एसडीएम को हिदायत दी गई कि वो अपने इलाके के एडवोकेट्स, मीडिया पर्सन और एनजीओ मेंबर्स को साथ लेकर नाकाबंदी शुरू करें। मीटिंग में खन्ना के एडीसी अजय सूद, एसडीएम जगराओं अपनीत कौर रियात, रायकोट की शेना अग्रवाल, लुधियाना पूर्वी के परमजीत सिंह, समराला की अनुप्रिता जौहल और एडीसीपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह उपस्थित थे।

बचत भवन में ट्रैफिक को लेकर बैठक करते अफसर।

^शहर में लोग रेड लाइट जंप कर ट्रैफिक रुल्स तोड़ते है। जब ट्रैफिक पुलिस की तरफ से उन्हें रोका जाता है तो वे सबसे पहले फोन पर किसी किसी राजनेता से बात कराना शुरू कर देते हैं। उन राजनेताओं को चाहिए कि ऐसे सिफारिशी लोगों को ट्रैफिक रुल्स का पालना करने के लिए कहें। एडवोकेटप्रकाश चोपड़ा, मेंबरजिला बार एसो

^ कुछ लोग रोड पर ही अपनी गाड़ियां पार्क कर देते हैं। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है। इस वजह से भी सड़क हादसे होते हैं। जिसके लिए लोगों को अवेयर करने की जरूरत है। गुरप्रीतसिंह अरोड़ा, सेक्रेटरीबार एसोसिएशन

^ज्यादातर लोगों को ट्रैफिक रुल्स की जानकारी ही नहीं हैं। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों के घर बैठे बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस हैं। इस पर रोक लगाने की जरूरत हैं। इससे भी सड़क हादसों में कमी आएगी। एडवोकेटनवीन भाटिया, वाइसप्रेसिडेंट बार एसोसिएशन

मीटिंग में डीटीओ अनिल गर्ग ने बताया कि अब ड्राइविंग की अधूरी नॉलेज वालों को लाइसेंस नहीं मिल सकेगा। उनको पक्का ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए लुधियाना में सरकारी कॉलेज (गर्ल्स), वर्धमान मिल्स के सामने गलाडा मैदान, जगराओं और खन्ना सिटी में स्पेशल ड्राइविंग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। जो अप्रैल महीने में बनकर तैयार हो जाएं